लखनऊ: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने की जनता से अपील
अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आज प्रदेश कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव को लेकर अपना मैनिफेस्टो जारी किया है। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अशोक सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बताया कि मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने उन तमाम बिंदुओं को शामिल किया है। जिस की घोषणा सरकार ने किया था लेकिन झूठ का पुलिंदा साबित हुआ।
बृजलाल खाबरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लख़नऊ, कानपुर समेत 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही थी जो झूठ साबित हुई। जितने भी नगर पालिका और नगर पंचायत हैं सरकार कहीं भी काम नहीं कर रही है। कई पंचायत ऐसी है जहां पर न तो सड़के है और न ही नालियां बनी है। .उन्होंने आगे कहा कि जहां-जहां सरकार विफल है कांग्रेस ने वहां विकास करने का बेड़ा उठाया है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि साफ़ सुथरी सड़के, नालियां और गलियां होंगी, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी, निशुल्क शुद्ध पेयजल, धार्मिक स्थानों और पार्कों का सौंदर्यीकरण, गरीबों को इंदिरा केंटीन के माध्यम से मुफ्त भोजन, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए पुस्तकालय, छुट्टा जानवरों के लिए आश्रय स्थल, आम नागरिकों के लिए चिकित्सीय सुविधा निशुल्क, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ना, रेहड़ी ठेला दुकानदारों के लिए निशुल्क स्थान देना और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित, सुन्दर और सस्ता किया जायेगा।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: करोड़ों की ठगी करने वाले संजय शेरपुरिया को एसटीएफ ने दबोचा, खुद को बताता था बीजेपी के बड़े नेताओं का करीबी
