Bareilly: बहनोई ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर अपहरण की कोशिश
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बहनोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बहनोई व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती ने बताया कि उसका बहनोई थाना सुभाषनगर के करेली गांव में रहता है।
23 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह अपनी बहन को लेकर पीलीभीत रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गई थीं। तभी उसका बहनोई अपने पड़ोसी और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंच गया। बहनोई और पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। यह घटना अल्ट्रासाउंड सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: अनाथालय से दो किशोरियां हुईं लापता...तलाशने के बाद भी नहीं लगीं हाथ, रिपोर्ट
