बरेली: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर...अल्ट्रासाउंड जांच करानी है तो 2 मई को आइए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने को दिनभर भटकते रहे मरीज

फोटो- जिला महिला अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला।

बरेली, अमृत विचार। रेडियोलॉजिस्ट के चिकित्सीय अवकाश पर जाने से जिला महिला अस्पताल में मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रही है। बुधवार को कई मरीज कक्ष के बाहर जांच कराने के लिए बैठे रहे। कक्ष के बाहर नोटिस चस्पा किया गया तो उन्हें डॉक्टर के न होने की जानकारी हुई। वे मायूस होकर लौट गए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट 1 मई तक अवकाश पर हैं। ऐसे में 2 मई को ही अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो पाएगी। अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण अक्सर ये दिक्कतें आती हैं। ऐसे गर्भवतियों व अन्य गंभीर रोगियों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाती है। एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की कई बार मांग उठ चुकी है मगर सुनवाई नहीं हुई। सीएमएस डॉ. पुष्पलता शमी ने बताया कि एक रेडियोलॉजिस्ट होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

.. तो अब क्यों नहीं जिला अस्पताल में हो सकती है जांच
जिला महिला अस्पताल की तत्कालीन सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के समय में भी एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात थे, उनके अवकाश पर होने पर जिला अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड यूनिट में महिला अस्पताल के गंभीर मरीजों की जांच की जाती थी, मगर अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जिला अस्पताल प्रबंधन को पत्र भी भेजा जा चुका है, मगर प्रबंधन ने सहमति नहीं दी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: बहनोई ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर अपहरण की कोशिश

संबंधित समाचार