मुरादाबाद: प्रेमी की शादी रुकवाने थाने पहुंची प्रेमिका, दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंदरकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की गांव निवासी युवती अपने प्रेमी की शादी रुकवाने थाने पहुंच गई। उसने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। प्रेमी के बहनोई पर भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

युवती के अनुसार ग्राम निवासी एक युवक सात साल से उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। दो दिन पहले तक प्रेमी उसको फोन पर धोखे में रखकर शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन एक दिन पहले ही उसने युवती से बात करना बंद कर दिया।

अब वह उससे शादी न करके दूसरी जगह से शादी कर रहा है। युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने और उसके बहनोई ने जान से मारने की धमकी दी। किसी को बताने पर जान से मरवाने की बात कही। वही, दोनों पक्ष के लोगों ने युवती को समझाने प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

गुरुवार को प्रेमी की बरात दूसरी जगह जा रही है। प्रेमी से संपर्क नहीं होने पर युवती हताश होकर बुधवार को थाने पहुंची और युवक की शादी रुकवाने की पुलिस से गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : नहीं आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव, अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से उम्मीद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात