बरेली: नौकरी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी, SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक विधवा को नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने उसको अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म कर दिया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक महिला को धमकी दे रहा है कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर दूसरे युवक से निकाह कर ले नहीं तो उसकी वीडियो वायरल कर दी जाएगी। महिला ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना सीबीगंज के जोगीठेर में रहने वाली एक विधवा महिला का आरोप है कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे है। पति की मृत्यु के बाद वह दिल्ली कम्पनी में नौकरी करने चली गयी और वहां पर किराये के मकान में रहती थी। कुछ समय के बाद उसकी नौकरी छूट गयी और वह कुछ दिनों बाद अपने घर वापस आ गयी। उसे दिल्ली से अपना सामान वापस मंगाना था तो किसी व्यक्ति ने उसको बताया कि कस्बा शेरगढ़ में एक व्यक्ति है उसके पास पिकअप गाड़ी है और वह कम किराये पर सामान ले आयेगा। उसने उस व्यक्ति से सम्पर्क किया। 

20 दिन बाद गाड़ी वाले का महिला के पास फोन आया उसने सामान लाने के लिए उसे साथ में चलने को कहा। इस दौरान उसने महिला से कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति को जानता है जो उसकी जॉब लगवा देगा। वह गाड़ी वाला उस व्यक्ति के पास ले गया। उस व्यक्ति ने नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए और महिला से धर्म परिवर्तन करने की बात कही और एक व्यक्ति से निकाह करने का दबाव बनाया। इस मामले को लेकर महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: समलैंगिक विवाह के खिलाफ महिलाओं का विरोध, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

संबंधित समाचार