Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में छह पुलिस कर्मियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में बदमाशों के साथ झड़प में छह पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। प्रांतीय गृह मंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को जाफराबाद जिले में उस वक्त हुई, जब पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी, जिसमें छह पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। 

पाकिस्तान में चुनाव में विलंब को लेकर सुनवाई आज फिर से 
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव की तारीख तय करने में विफल रहने के बाद देश के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ चुनाव में विलंब पर स्वत: संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई गुरुवार से फिर से शुरू करेगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने राजनीतिक दलों से 26 अप्रैल को बातचीत करने और हितधारकों को एक समझौते पर पहुंचने का मौका दिया था जिसके बाद उन्हें 27 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, क्योंकि चुनाव के लिए 14 मई की तारीख तय की गई थी और यह आदेश सभी अधिकारियों के लिए बाध्यकारी था। 

ये भी पढ़ें:- रूस के गैस क्षेत्र में लगी भीषण आग, नौ लोग घायल, घटना की जांच शुरू

संबंधित समाचार