लखनऊ: BJP में शामिल हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार।  शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ दक्ष‍िण के अध्‍यक्ष दिलप्रीत सिंह (डीपी) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। बताते चलें कि कांग्रेस में लम्बे समय से शामिल दिलप्रीत सिंह ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ कांग्रेस से राजधानी की कैंट सीट से चुनाव भी लड़ा था। दिलप्रीत सिंह के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि निकाय चुनावों में दिलप्रीत सिंह के पार्टी में शामिल होने से उनके अनुभवों से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।   

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: अतीक अहमद के ऑफिस में मिले खून के धब्बों का खुला राज, पुलिस ने तीन चोरों को उठाया

संबंधित समाचार