प्रयागराज: शाहरुख के खून से बने थे अतीक अहमद के ऑफिस में निशान, पुलिस ने किया खुलासा
प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद के चकिया कार्यालय में मिले खून के धब्बे और खून से सने चाकू व कपड़ों का रहस्य लगभग खुल चुका है। पुलिस अफसरों को एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार था, जो बुधवार को सामने आ गई। जांच रिपोर्ट में इंसानी खून की बात सामने आई है। इसका अंदेशा पहले से ही जताया जा रहा था। पुलिस ने उन संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी जिन्होंने कार्यालय में घुसकर खून खराबा किया था।
सूत्रों के मुताबिक, रात में चार से पांच नशेड़ी चोरी की नीयत से अतीक के कार्यालय में पहुंचे थे। चूंकि कुछ दिन पहले पुलिस को वहां लाखों रुपये और असलहे मिले थे, ऐसे में नशेड़ियों को लगा कि बंद कार्यालय में उन्हें भी कुछ कीमती सामान मिल सकता है। चोरो ने उसी कमरे को निशाना बनाया था, जहां से लाखों रुपये बरामद हुए थे। सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालने के बाद पुलिस टीम को चोरी के लिए कार्यालय में घुसने वालों का पता चल गया। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा भी है। खुल्दाबाद थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।
अभी तक की जांच में सामने यया है कि सामान चोरी करने के नीयत से नशेड़ी आपस में लड़ गए थे। चाकू से एक दूसरे पर हमला कर दिया था एक युवक का हाथ कटने की बात कही जा रही है। चाकू से वार करने के कारण सीढ़ियों और दूसरी मंजिल तक खून फैला था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल की रिपोर्ट आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतीक के कार्यालय पर जो खून के धब्बे के निशान थे वह खून शाहरुख उर्फ लालू का था। शाहरुख नशे का आदी है और नशा करने के बाद कहीं भी जाकर छुप कर सो जाता है। उस रात वह अतीक अहमद के कार्यालय के भीतर नशा करके गया था और शीशे का शटर तोड़ते वक्त उसके हाथ में शीशा चुभ गया। जिसके बाद खून बहने लगा था। बहते खून को रोकने के लिए उसने दुपट्टे का सहारा लिया। फर्स्ट फ्लोर से लेकर सीढी तक खून के निशान शाहरुख के थे। पुलिस ने फिलहाल उस पर चालान कर उसे रिहा कर दिया है।
वर्जन-
मामले में जांच की जा रही है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
-सत्येंद्र तिवारी, एसीपी,प्रयागराज
ये भी पढ़ें -जिस दिन महसूस करूंगा लाचार हूं, बेचारा हूं, जीना पसंद नहीं करूंगा... बृजभूषण सिंह का वीडियो वायरल
