प्रयागराज: 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया अतीक का वकील सौलत हनीफ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल के अपहरण मामले में आरोपी सौलत हनीफ को उमेशपाल की हत्या के बाद गुरुवार को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रखने का निर्देश दिया है। 

बता दें कि उमेशपाल की हत्या से पहले राजूपाल हत्याकांड की गवाही पलटने के मामले में अतीक अहमद और उसके साथियों ने उमेशपाल का अपहरण कर लिया था। जिस मामले में अतीक अहमद और उसके करीबी सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। अतीक़ अहमद और उसके सहयोगियों में खान सौलत हनीफ को भी कोर्ट ने सजा सुनाई थी। जिसके बाद पुलिस ने सौलत को जेल भेज दिया था। हाल ही में अतीक़ अहमद और अशरफ की हत्या कर दी गई थी। उमेशपाल अपहरण के मामले में पुलिस ने खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में दाखिल किया था। गुरुवार को अतीक़ के वकील सौलत हनीफ़ को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने
 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रखने का निर्देश दिया है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के तीन सदस्‍य गिरफ्तार, 20 किलोग्राम चरस बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज