रायबरेली: पीजी कॉलेज में पांच एनसीसी एएनओ का हुआ प्रमोशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां/ रायबरेली, अमृत विचार। दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में 66 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल के द्वारा एनसीसी ए.एन.ओ यादवेंद्र बाजपेई, लाल संजय प्रताप, को चीफ़ ऑफिसर पुनीत तिवारी, डॉ विष्णु चन्द्र श्रीवास्तव को कैप्टन एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह को फर्स्ट आफीसर की रैंक प्रदान की गई। 

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफीसर ने संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी सेना की तृतीय पंक्ति है और एएनओ एनसीसी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सभी को रैंक इसलिए दी जाती है कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता रहे। इस अवसर पर  डॉ राजेश, संतोष मौर्या, सूबेदार मेजर एससी सोरेन, सूबेदार धीरज सिंह, बीएचएम कुलबीर सिंह, आदि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी एएनओ को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।                          

दयानंद पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के एएनओ डॉ विष्णु चन्द्र श्रीवास्तव को कैप्टन की रैंक मिलने पर बधाई दी। और कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि एएनओ अपने अधिकारों और कर्तव्य निष्ठा के साथ महाविद्यालय की एनसीसी को उच्च शिखर तक ले जायेंगे।


ये भी पढ़ें -प्रयागराज: 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया अतीक का वकील सौलत हनीफ

संबंधित समाचार