उमेश पाल हत्याकांड : आरोपियों पर SC-ST एक्ट की धारा बढ़ाने को दी एप्लीकेशन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। धूमनगंज इलाके में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल लोगों की मुश्किलें बढ़ने का समय आ गया है। गुरुवार को मृतक उमेशपाल के भांजे ऋषभ ने धूमनगंज थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर मामले में एससीएसटी एक्ट की धारा बढाने की मांग की है। 

उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई में एनकाउंटर किये गए। अतीक़ और उसके भाई अशरफ की हत्या भी हुई। उमेशपाल की मौत के बाद परिवार वालो ने अतीक अहमद समेत कई अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को मृतक उमेशपाल के परिवार ने अपना जाति प्रमाण पत्र धूमनगंज थाने में दिया। भांजे ऋषभ ने थाने में तहरीर देकर मुकदमें में एससीएसटी एक्ट की धाराओं को बढ़ाने की मांग की है। ऋषभ की तरफ से जो तहरीर थाने में दी गई है उसमे उमेश पाल,धनगढ़ जाति में आते हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर ली गई है, और मामले में विधि सम्मत कार्रवाई अग्रसारित की जाएगी। 


ये भी पढ़ें -संभल: महिला व कथित प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा- घसीटा, पांच गिरफ्तार 

संबंधित समाचार