कानपुर : शातिर सटोरिया गिरफ्तार, आईपीएल में ऑनलाइन लगवाता था पैसा
13 मोबाइल और 1.80 लाख कैश बरामद हुआ
अमृत विचार, कानपुर। आईपीएल में रोजाना लगाए जा रहे लाखों के सट्टे को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चमनगंज पुलिस ने शातिर सटोरिये को गिरफ्तार कर उसके पास से नकद 1.80 लाख कैश और 13 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके साथ ही सट्टा खिलाने वाले एप का भी पता चला है। जिससे कानपुर के एक-एक गली-मोहल्ले तक सटोरिया का नेटवर्क फैला हुआ था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने खुलासा करते हुए कहा कि चमनगंज थानाक्षेत्र के दाल मिल एकता कंपाउंड भन्नानापुरवा चमनगंज निवासी अंशु गुप्ता अपने फ्लैट से पूरे शहर में सट्टे का नेटवर्क फैला रखा था। चमनगंज पुलिस ने दबिश देकर अंशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 13 मोबाइल, 1.80 लाख कैश और सट्टा खिलाने वाले एप और नेटवर्क का पता चला।
अंशु ने पूछताछ में बताया कि एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवाता है। सटोरिया अंशु गुप्ता ने एप के जरिए शहर के हर गली-मोहल्ले तक नेटवर्क फैला रखा था। इसके साथ ही पूछताछ के दौरान अंशु से बड़े कई सटोरियों का सुराग मिला है। उसके तीन साथी फरार हैं। पुलिस फरार तीनों आरोपियों के लिए दबिशें दे रही है। खुलासा करने वाले टीम में चमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा, दरोगा कृपाशंकर मिश्रा, रणवीर सिंह, विक्रम सिंह स्वाट टीम प्रभारी सेंट्रल जोन, हेड कांस्टेबल रामपाल सिंह, राशिद, विवेक गौतम, देश दीपक, बृजेश सिंह, शिव कुमार सिंह स्वाट टीम सेन्ट्रल जोन, श्याम सुन्दर शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज: बसपा सांसद अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
