अमेठी: पूर्व कार्यकर्ता को बीजेपी की बी टीम बताकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा
जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मुदकमा
अमृत विचार, अमेठी। निकाय चुनाव का विगुल बजते ही प्रमुख पार्टियों को अपनी सीट बचाने के लिए कुछ भी करने को मैदान में उतर पड़ी है। कहीं मतदाताओं को धमकाने, कहीं प्रचार प्रसार कर रहे लोगों का हांथ पांव तोड़ने तो कहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने ही कार्यकर्ता को बीजेपी का बी टीम बताकर बंधक बनाकर मारपीट का मामला उजागर होने लगा है। जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली नगर पंचायत अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी साख बचानी है तो कांग्रेस को मिशन 2024 में जान लेने की फिराक में दोनों पार्टियां साम दाम दंड भेद अपना कर इस सीट को अपने-अपने पाले में लाने के लिए सभी जतन करने में जुटी है।
गुरुवार को अमेठी कस्बे में कांग्रेस कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीत तय की जा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान कांग्रेस के रह चुके महामंत्री अखिलेश कुमार शुक्ला बाजार से तगादा करके कांग्रेस कार्यालय के सामने से गुजर रहे थे। अखिलेश कुमार के अनुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने उन्हें बुलाया और एक तमाचा जड़ दिया यह कहकर की तुम कांग्रेसी होकर फिर भी भगवा कलर का कपड़ा पहने हो। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के ललकारने पर शुभम सिंह, समीर, बृजेन्द्र सिंह उर्फ लोहा और उनके अन्य साथियों ने कार्यालय के अंदर ही धक्का मुक्की करने लगे। अखिलेश के विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लोहे की रॉड से जान से मारने की नियति से बेतहासा मारने पीटने का आरोप लगा है। साथ ही अखिलेश ने बताया कि कार्यालय में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपाई है इसे मार डालो। आरोप है कि इतने पर ही किसी ने अखिलेश के मुंह पर किसी डंडा मारते हुए जमीन पर गिरा दिया। जिसमें उसके कपड़े फट गए। पीड़ित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट के दौरान तगादे से वसूले गए 24 हजार तीन सौ रुपये भी लूटने का आरोप लगाया है। रुपये लूटने के बाद अखिलेश की पीठ पर लोहे की रॉड से कई बार वार करने का आरोप भी लगा है। जान से मारने की नियति से जब लोहे की रॉड से सर पर वार चाहा तो बीच बचाव कराने आये लोगों ने लोहे की रॉड को पकड़ लिया। भीड़ बढ़ती देख कांग्रेसी हमलावरों पर असलहा लहराते हुए भागने का आरोप लगा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित अखिलेश की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तो की तलाश की जा रही है।
कांग्रेस नेता का बयान
चुनावी रंजिश में लगाये गए आरोप बेबुनियाद है, पार्टी कार्यालय पर बैठक चल रही थी, किसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
प्रदीप सिंघल कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमेठी
ये बोली पुलिस
पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता को बीजेपी की बी टीम बताकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अगुवाई में उनके गुर्गों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित अखिलेश की तहरीर पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।
-अरुण दुबे कोतवाली प्रभारी, अमेठी
ये भी पढ़ें - कानपुर में ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 1850 पर FIR दर्ज, रोक के बावजूद सड़क पर पढ़ी थी नमाज
