बरेली: निर्माण ने रोकी राह, बाईपास पर घंटों लगा रहा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निर्माण के चलते मिनी बाईपास पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। घंटों वाहन सवार जाम में फंसे रहे। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस नदारद नजर आई। इज्जतनगर पुलिस ने जाम खुलवाया।

कर्मचारी नगर चौराहा से रामपुर रोड मिनी बाईपास पर कई जगह पर आरसीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान एक ओर से ट्रैफिक निकलने के कारण जाम के हालात बन गए। दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं। कर्मचारी नगर चौराहा से रामपुर रोड तक जाम में घंटों छोटे और बड़े वाहन फंसे रहे। इसमें एंबुलेंस भी फंस गईं। इससे रोगियों की जान पर बन गई।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिथरी इंस्पेक्टर, दरोगा और लेखपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में अर्जी

 

संबंधित समाचार