महराजगंज: ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक अनियंत्रित ट्रक के रोडवेज की बस से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सनौली की ओर से आ रहे तेज गति ट्रक ने गुरूवार देर रात अस्पताल चौराहे के मोड़ पर गोरखपुर से आ रही रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक और बस दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नौतनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। इस दुर्घटना के कारण मार्ग पर यातायात काफी समय तक बाधित रहा। नगर पालिका प्रशासन और पुलिस को यातायात सुचारू कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : व्यापारी मामले में एसपी को कार्यवाही कर हलफनामा पेश करने का निर्देश

संबंधित समाचार