UP Nikay Chunav 2023 : साढ़े दस लाख महिला वोटरों पर सभी दलों की नजर, प्रत्याशी की लिखेंगे चुनावी तकदीर
कानपुर में साढ़े दस लाख महिला वोटरों पर सभी दलों की नजर है।
कानपुर में साढ़े दस लाख महिला वोटरों पर सभी दलों की नजर है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख नेता तैयारी कर रही हैं। समाजवादी महिला सभा का खास विंग मुहिम संभालेंगी। वहीं, महिला कांग्रेस में गुटबाजी, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष सक्रिय हुईं।
कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम चुनाव में महिला वोटरों पर सभी दलों की पैनी नजर है। इनकी संख्या 10 लाख 33 हजार है। यह वोट किसी भी दल के प्रत्याशी की चुनावी तकदीर लिखने में पूर्णतया सक्षम है। महिलाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज है। उनका रुझान भाजपा की तरफ है। इसका लाभ भाजपा भरसक उठाने का प्रयास करेगी।

नीलम रोमिला सिंह पूर्व महासचिव सपा
कानपुर में साढ़े दस लाख महिला वोटर्स हैं। जीत की चावी उन्हीं के पास है। अब उनका महत्व राजनीतिक दल जान चुके हैं।
कानपुर मेयर की सीट महिला होने के कारण सभी दलों से महिला प्रत्यासी मैदान में हैं। भाजपा ने निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडे पर एक बार फिर दांव लगाया है तो समाजवादी पार्टी से आर्यनगर विधायक अमिताभ वाजपेयी की पत्नी वंदना वाजपेयी मैदान में हैं और कांग्रेस के प्रांतीय सचिव विकास अवस्थी की पत्नी आशनी अवस्थी, बसपा से अर्चना निषाद तथा आम आदमी पार्टी से इस्मा जहीर मैदान में हैं।
भाजपा महिला वोटरों को घरों से निकालकर मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। कुल 110 में से 36 वार्डों से महिलाएं चुनकर नगर निगम बतौर पार्षद पहुंचेंगी। नगर निगम वार्डों और मेयर के लिए 530 मतदान केंद्रों पर महिलाएं वोट डालेंगी। भारी संख्या में पहली बार वोट डालने वाली बालिकाएं भी इनमें शामिल होंगी।

अनिता चतुर्वेदी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर
महिला मतदाता भाजपा की वोटर्स हैं। जिनका वोट मोदी जी और योगी जी के नाम पर गिरता है। मोर्चा महिलाओं को मतदान स्थल पर ले जाकर प्रमिला जी के पक्ष में वोट डलवाने का कार्य करेगी।
महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए संगठित तौर पर मुहिम चलायी जाएगी। उनके लिए पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन सभी पिंक बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही होंगी। बनाए जाएंगे। नगर निगम में 36 महिलाओं के वार्डों से चुनकर महिलाएं पहुंचेंगी। इनमें 24 वार्ड सामान्य, सात ओबीसी व पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। नगर निगम के छह जोनों में न्यूनतम 15 व अधिकतम 20 वार्ड हैं।

आज़ाद क्षत्रिय कांग्रेस
कानपुर में साढ़े दस लाख महिला वोटर्स हैं। जीत की चावी उन्हीं के पास है। अब उनका महत्व राजनीतिक दल जान चुके हैं।
नगर निगम ने जोनवार महिला मतदाताओं का आंकड़ा भी हासिल किया जो राजनीतिक दलों के लिए काम आएगा। जानकारी के अनुसार जोन एक में 2 लाख 77 हजार 337 वोटरों में से एक लाख 28 लाख 282 महिलाएं हैं। जोन दो में 5 लाख 8 हजार 879 वोटर हैं। इस जोन में 2 लाख 36 हजार 976 महिला वोटर हैं। जोन तीन में 3 लाख 85 हजार 028 वोटर हैं जिमें एक लाख 79 हजार 812 महिला वोटर हैं।

पुष्पा सिंह प्रदेश सचिव कानपुर प्रभारी आप
आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव कानपुर प्रभारी पुष्पा सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी के कामकाज से महिलाएं प्रभावित हैं। कानपुर का अधिकतम वोट उनकी पार्टी को मिलेगा। कानपुर विकास का दिल्ली मॉडल पर पार्टी काम कर रही है।
जोन चार में 2 लाख 46 हजार 937 कुल वोटरों में एक लाख 15 हजार 984 महिला वोटर हैं। जोन पांच 3 लाख 81 हजार 949 वोटर हैं इसमें से एक लाख 76 हजार 675 महिलाएं हैं। जोन 6 में 4 लाख 17 हजार 387 मतदाता हैं। जिसमें 1 लाख 95 हजार 579 महिलाएं हैं।
