दोआबा के 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में लीजिए FM का मजा, PM के वीसी शुभारंभ के साथ Fatehpur एफएम ट्रांसमीटर का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर दोआबा के 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में एफएम का मजा लीजिए।

फतेहपुर दोआबा के 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में एफएम का मजा लीजिए। पीएम के वीसी शुभारंभ के साथ फतेहपुर एफएम ट्रांसमीटर का आगाज।

फतेहपुर, अमृत विचार। रेडियो कनेक्टिवटी के विस्तार के साथ शुक्रवार फतेहपुर एफएम सेवा का भी आगाज हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किए गए शुभारंभ का नजारा देखने को हुजूम उमड़ पडा। देश में रेडियो कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटरों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण आकाशवाणी केंद्र फतेहपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की मौजूदगी में हुआ।

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योतित ने कहा कि रेडियो प्रसारण सूचना, शिक्षा तथा मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित कर सभी वर्गों के लोगों को सशक्त बनाने का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस केन्द्र से प्रसारित कार्यक्रम को 101.00 मेगा हार्ट्ज में फतेहपुर जिले के 20-25 किलोमीटर के दायरे में सुने जा सकता है।

जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि पूरे भारत मे सीमावर्ती जिलों को लगाकर के उत्तर प्रदेश के छह जिलों में इस सेवा को वजूद दिया गया है। इन जिलों में अपना फतेहपुर भी शामिल है। एफएम के माध्यम से हर जगह समाचार, सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। फ़तेहपुर में नए ट्रांसमीटर की शुरूआत के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद देती हूं।

देश के अन्दर कोई भी योजना आती है तो फ़तेहपुर को जरूर उसकी सौगात मिलती है। एफएम रेडियो से केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी लोगों को इस के माध्यम से प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सूचना के इस दौर में सही सूचना भी एफएम लोगों को उपलब्ध कराएगा। मनोरंजन के साथ समाचार और स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का जुड़ाव एफएम के साथ बनेगा।

संबंधित समाचार