पीलीभीत: गृहकलह से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/दियूरियाकलां, अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव से दो किलोमीटर दूर जेठापुर नहर पुलिया के किनारे जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
         
कोतवाली क्षेत्र के गांव पैतबोझी निवासी हीरालाल का ३५ वर्षीय पुत्र हेमराज मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को वह घर से कही चला गया। उसके बाद परिजन तलाश रहे थे। फिर शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वन चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने देखा और घटना की सूचना दियोरिया पुलिस को दी। कुछ देर में ही प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद  सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घर में हुए विवाद को लेकर ही उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि जंगल में एक युवक ने फंदे पर लटका शव मिला है।  मामले की जांच की जा रही है । परिजन ने बताया है कि मृतक मानसिक मंदित था।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पेड़ से टकराई ईको, दो महिलाओं की मौत, सात गंभीर

 

 

संबंधित समाचार