बरेली: कागजी खेल.. ढाबों को बना दिया रेस्टोरेंट, संचालकों को कर दिया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में ढाबा संचालकों को सफाई के प्रति जागरूक कर प्रोत्साहित करना था, मगर नगर निगम ने ढाबे की जगह रेस्टोरेंट संचालकों को अलग-अलग रेटिंग देकर उन्हें सम्मानित कर दिया। निगम ने सूची जारी की तो इसकी जानकारी हुई। सूची में सात रेस्टोरेंट शामिल हैं। सिर्फ एक ढाबे को इसमें जगह दी गई है।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के व्यस्त इलाके में खुले रेस्टोरेंटों में सफाई के मानकों को देखकर उन्हें ढाबा बना दिया। स्वच्छ ढाबा अभियान चलाकर रेस्टोरेंट संचालकों को स्टार रेटिंग देकर सम्मानित भी कर दिया। जोनल सेनेट्री अधिकारी की ओर जारी इस सूची में सात रेस्टोरेंट और एक बजरंग ढाबा शामिल है। नगर निगम सीमा में बदायूं रोड, रामपुर रोड, कर्मचारी नगर रोड, पीलीभीत रोड, बीसलपुर रोड आदि क्षेत्र हैं। इन जगहों पर सड़क किनारे कई ढाबे हैं। शासनादेश के अनुसार नगर निगम सीमा में आने वाले ढाबों को चिन्हित कर संचालकों को सफाई के प्रति प्रोत्साहित करना था।

ढाबों में सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग रखा जा रहा या नहीं, ढाबों में शौचालय उपलब्ध है या नहीं आदि सुविधाओं को देखना था। उसी के आधार पर रेटिंग तैयार की जानी थी, मगर निगम अफसरों ने रेस्टोरेंट संचालकों को वन, थ्री और फाइव स्टार की रेटिंग दे दी। जानकारों का कहना है कि शहरी लोग तो उसी रेस्टोरेंट में जाते ही हैं, जहां सफाई के साथ लजीज व्यंजन हों।

ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रक चोरी का क्लेम 16 लाख अदा करेगी इंश्योरेंस कंपनी

 

 

संबंधित समाचार