एक लाख के इनामी मनोज की पुलिस से हुई मुठभेड़, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नोएडा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद एक लाख के इनामी बदमाश मनोज उर्फ आसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोज पर करीब एक लाख का इनाम था।

दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने लाल रंग की कार को रोका। जिसमें चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र मिलने पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच एक अन्य गाड़ी पर सवार लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुये फरार हो गये। 

बताया जा रहा है कि इसके बाद पकड़े गये आरोपितों से पुलिस ने जानकारी हासिल की। तब पता चला कि भागने वाला आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश मनोज आसे है। बाद में पुलिस ने मनोज आसे को एक मुठभेड़ में पकड़ लिया है। मनोज आसे पर रंगदारी,हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : विपक्ष को पता है कि निकाय चुनाव में कमल ही खिलेगा : केशव प्रसाद मौर्य

संबंधित समाचार