आगरा: ट्रेड फेयर में बीस रुपये को लेकर बवाल, दुकानदार और महिला कर्मी को पीटकर किया अधमरा
आगरा, अमृत विचार। जिले के कालिंदी विहार में चल रहे कार्निवल कम ट्रेड फेयर में शुक्रवार देर रात जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि खरीदारी करने एक स्टाल पर पहुंचाई महिलाओं से दुकान मालिक ने किसी सामान के लिए बीस रुपये मांगे। इसको लेकर महिलाओं से विवाद होने लगा। आरोप है कि महिलाओं ने फोन कर कुछ युवकों को बुला लिया। स्टाल पर पहुंचे युवाओं ने दुकान मालिक को भद्दी-भद्दी गलियां दी और विरोध करने पर उसे और दुकान की महिला कर्मचारी को बुरी तरह से पीटा। इसका वीडियो बी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दुकान मालिक ब्रह्मा कांत का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें -Afzal Ansari: अफजाल अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, लगाया एक लाख का जुर्माना
