आम आदमी पार्टी ने बेटियों का शुरू से दिया साथ :संजय सिंह 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

आप नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला 

बहराइच/जरवल, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के नेता राज्य सभा सांसद संजय सिंह शनिवार को लखनऊ होते हुए जरवल नगर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की बेटियां धरने पर बैठे हैं और वह खामोश हैं। इसके बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां भी भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला बोला।

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह शनिवार को श्रावस्ती में सभा करने जा रहे थे। लखनऊ से होते हुए बहराइच के जरवल कस्बा में राज्यसभा सांसद रुके। यहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नगर पंचायत और नगर पालिका में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जितवाने की बात कही। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि बेटियां देश के लिए मेडल लाती है। प्रधानमंत्री उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए सबसे पहले लालायित रहते है। देश की बेटियां धरना दे रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री खमोश है। भाजपा सांसद पर मुकदमा के लिए अंत में सुप्रीमकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। ट्रिपल इंजन की बात करने वालों पर कमेंट करते हुए कहा कि एक इंजन अडाणी के लिए काम कर रहा है।हिन्दू मुस्लिम की दुकान चलाकर और देश में नफरत फैलाकर तरक्की नही कर सकता। 

सांसद संजय सिंह के बहराइच जिला मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसान डिग्री कॉलेज के पास स्वागत किया। यहां पर भी प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। इसके बाद वो श्रावस्ती में आयोजित सभा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

घर में नहीं करवाया काम
बहराइच में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से पत्रकारों ने सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में फर्जी खर्चा न करने का दावा किया था। लेकिन उनके मुख्यमंत्री आवास समेत अन्य कमरों में लगे पर्दे में 50 लाख रुपए खर्च हुए, जबकि अन्य मद में एक करोड़ से ऊपर खर्च हो गए। इस पर संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में खर्च किया है। मुख्यमंत्री ने अपने घर में नहीं खर्च किया है। इस पर कोई सवाल नहीं है।

ये भी पढ़ें -Afzal Ansari: अफजाल अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, लगा एक लाख का जुर्माना

संबंधित समाचार