संभल: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव के कुछ लोगों ने की थी मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई/संभल कार्यालय, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव अपने घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। परिवार वालों का कहना है कि युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

बहजोई के गांव भवन निवासी 32 वर्षीय कृष्णलाल रात में अपने कमरे में सोने गया था। रात में किसी समय वह फंदे पर लटक गया। सुबह को परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देख होश उड़ गए। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई। तमाम ग्रामीण कृष्णलाल के घर एकत्र हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से फंदे पर लटके युवक के शव को नीचे उतार लिया।

 ग्रामीणों की सूचना पर उपनिरीक्षक अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति से युवक का झगड़ा हो गया था। पड़ोसी ने युवक के साथ मारपीट की थी। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- संभल: छत से गिर कर महिला की मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार