प्रयागराज में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, कांस्टेबल के बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कोरांव थाना क्षेत्र में कोरांव-मांडा रोड मार्ग पर शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में एक सिपाही के बेटे की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी की सालगिरह से पत्नी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। हादसे में उसकी पत्नी भी घायल हो गई। जिसका एक पैर टूट गया। जहां दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही विकास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि यमुनानगर के खीरी थाना क्षेत्र के पवारी गांव निवासी विकास कुमार (31) पुत्र बालकृष्ण अपनी बड़ी बहन की सालगिरह पर शुक्रवार को उसके ससुराल मांडा थाना क्षेत्र के कूदर गांव पत्नी और दो छोटी बहने गोलू और प्रिया के साथ गया हुआ था। शनिवार दोपहर बाद वह अपनी पत्नी प्रतिभा देवी को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही विकास सेमरी बाघराय गांव के सामने पहुंचा, तभी पीछे से अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। विकास पत्नी के साथ सड़क पर गिर पड़ा।

आसपास के लोगो ने मौके पर पहुंच कर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोरांव लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास के पिता बालकृष्ण सोनभद्र में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : IS-227 गैंग का सक्रिय सदस्य है पूर्व विधायक परवेज टंकी, STF खंगाल रही कुंडली

संबंधित समाचार