पीलीभीत: कड़ी निगरानी में हुई नवोदय परीक्षा, 2068 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
नवोदय प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत थे 5385 परीक्षार्थी, 3317 ने दी परीक्षा
पीलीभीत, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी। प्रवेश परीक्षा में कुल 5385 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 2068 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी में नवोदय की परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा में 61.59 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
जिले भर के 14 परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। पीलीभीत में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज और एसएन कॉलेज में परीक्षा हुई।
परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक आयोजित हुई। इस दौरान 3317 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2068 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए उड़नदस्ता में प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र गेट पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहीं। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराया गया।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गृहकलह से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप
