बरेली: कांग्रेस प्रत्याशी ने की अपील, बोले- वोट के साथ आर्थिक आशीर्वाद भी दें
बरेली, अमृत विचार। मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी की एक अपील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए लोगों से चंदे की मांग की है।
कांग्रेस उम्मीदवार ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनका चुनाव बहुत अच्छा चल रहा है, लेकिन कांग्रेस जन के वोट के साथ आशीर्वाद की भी काफी आवश्यकता है। लिहाजा, वे उन्हें अपना आर्थिक आशीर्वाद भी अवश्य देने की कृपा करें। उन्होंने कहा है कि बिना आर्थिक मदद चुनाव लड़ना कठिन हो रहा है।
इस पोस्ट में कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नाम और अकाउंट नंबर के साथ बैंक का आईएफसी कोड भी लिखा है। अमृत विचार से बातचीत में केबी त्रिपाठी ने बताया कि बिना चंदे के चुनाव लड़ना मुश्किल हो रहा है, इसलिए पार्टी के लोगों से चंदे की अपील की है। चुनाव चंदे से ही लड़ा जाता है। किसी से मदद मांगना कोई गलत बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- बरेली: तीन सौ बेड को भी लगा जिला अस्पताल का मर्ज, डॉक्टर नदारद
