UP Nikay Chunav 2023 : गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रुकेगा, होगी FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ।  जयनारायण पीजी कालेज (केकेसी) में शनिवार को मतदान कार्मिकों का दो पालियों में प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने प्रशिक्षण में बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विभागाध्यक्ष को तत्काल कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व वेतन रोकने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तत्काल अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने केकेसी में प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों से संवाद किया। 

उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। निर्वाचन संबंधी उपलब्ध करायी जा रही सामग्री को चेक लिस्ट के हिसाब से देख लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भूआ )द्वितीय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं मतदान कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें -सऊदी हुकूमत के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन, लगे मुर्दाबाद के नारे

संबंधित समाचार