सऊदी हुकूमत के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन, लगे मुर्दाबाद के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास की अगुवाई में सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजधानी के शहीद स्मारक पर सऊदी हुकूमत के खिलाफ किया गया। आक्रोशित लोगों ने जमकर सऊदी हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी की है। सऊदी हुकूमत मुर्दाबाद के नारे लगे हैं।

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के मदीना मुनव्वरा में रसूले इस्लाम की बेटी और चार इमामों के मजार को 100 साल पहले तोड़ दिया गया था। शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर भारत सरकार से मांग की है कि सऊदी अरब सरकार पर दबाव बनाये। जिससे जन्नत उल बकी को तामीर सऊदी हुकूमत जल्द से जल्द कराये। जन्नत उल बकी का निर्माण हो सके, इसके लिए शिया समुदाय ने प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में कोरोना संक्रमित महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

संबंधित समाचार