बरेली: जश्न-ए-ईद में दिया अमन और भाईचारे का संदेश, बॉलीवुड सिंगर जुनैद साबरी ने सुनाईं गजलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- टीम इसबा व आईएमए की ओर से मनाया गया जश्ने ईद मिलन का आयोजन के दौरान मौजूद चिकित्सक

बरेली, अमृत विचार। टीम इसबा बरेली की ओर से पीलीभीत बाईपास पर आयोजित जश्न-ए-ईद मिलन में हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। बॉलीवुड सिंगर जुनैद साबरी ने कव्वाली और गजलों से लोगों का दिल जीता।

जश्न में बरेली मंडल के बदायूं शाहजहांपुर पीलीभीत और बरेली समेत चारों जिलों के डॉक्टरों ने शिरकत की। आईएमए बरेली और नीमा बरेली के सदस्यों को भी बतौर मेहमान बुलाया गया था। टीम इसबा ने बच्चों के लिए कई तरह के गेम, ऊंट की सवारी के साथ मेहंदी और चूड़ियों का भी इंतजाम किया।

इसबा के अध्यक्ष अनीस बेग ने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ की। आईएमए बरेली से डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. अंशु इस, डॉ. सतेन्द्र सिंह, डॉ. राजेश, डॉ.गौरव गर्ग, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. भारती सरन, डॉ. भावना अग्रवाल, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा जश्न में शामिल हुए।

इसके अलावा डॉ. पीएस दीक्षित, डॉ. संजीव राठौर डॉ. राजीव, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. शकील अहमद, डॉ. फिरासत हुसैन, डॉ. फाजिल, डॉ. मोहम्मद अली, डॉ. शमशाद, डॉ. नसीरुद्दीन, डॉ. गयासुल रहमान, डॉ. अयूब अंसारी, डॉ. लईक अहमद, डॉ. अरशद रजा, डॉ. सलीक अहमद, डॉ. खालिक, डॉ. नईम सिद्दीकी, डॉ. राही, डॉ. फैज चिश्ती, डॉ. शारिक, डॉ. कामरान, डॉ. मेराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सांसद धर्मेंद्र कश्यप की मौजूदगी में लोग सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम

संबंधित समाचार