Bareilly: सांसद धर्मेंद्र कश्यप की मौजूदगी में लोग सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम
बरेली, अमृत विचार। रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी तैयारी की है। प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
सांसद धर्मेंद्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप के मुताबिक आंवला के स्वर्ण पैलेस में सांसद की मौजूदगी में हजारों लोग एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एपिसोड को सुनेंगे। सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम को दुनिया भर में प्रसारित करने का मकसद इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता है। आंवला लोकसभा क्षेत्र में 100 जगहों पर 100-100 लोग बैठकर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: शुल्क वापसी को लेकर स्कूलों से मांगा ब्याेरा, DIOS ने जारी किया पत्र
