बरेली: शुल्क वापसी को लेकर स्कूलों से मांगा ब्याेरा, DIOS ने जारी किया पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अधिकारियों की कड़ी चेतावनी के बाद भी स्ववित्तपोषित माध्यमिक स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूल शुल्क वापसी नहीं कर रहे हैं। डीआईओएस ने शनिवार को स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को पत्र जारी कर गूगल शीट पर सूचना पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

डीआईओएस ने सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्यों को स्कूल का नाम, 2020-21 में कक्षावार पंजीकृत छात्र संख्या, कितने छात्रों को 15 प्रतशित शुल्क की वापसी की गई। उन छात्रों का नाम, शुल्क वापसी धनराशि, कितने छात्रों की आगामी शुल्क में 15 प्रतशित शुल्क का समायोजन किया गया, उन छात्रों का नाम, कक्षा और धनराशि मांगी है।

इसके साथ ही यदि अब तक शुल्क वापस नहीं किया गया है तो इसका स्पष्टीकरण भी मांगा है। इस संबंध में डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि स्कूलों से प्राप्त ब्योरा जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पहले भी आदेश दिया गया है। बताया कि स्कूलों की ओर से शुल्क वापसी में यदि लापरवाही पाई गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: किसान गो आधारित खेती करें, रसायन का कम करें इस्तेमाल- DM

संबंधित समाचार