बरेली: किसान गो आधारित खेती करें, रसायन का कम करें इस्तेमाल- DM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्राम मंझा में गो आधारित प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ

फोटो- किसानों को बीज का वितरण करते जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी

बरेली, अमृत विचार। विकास खंड क्यारा के ग्राम मंझा में डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें डीएम ने रासायनिक खादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव, भूमि की उर्वरा शक्ति के कमजोर होने के कारण भूमि को बंजर होने के संबंध में चिंता व्यक्त की और किसानों से रासायनिक खाद का कम से कम प्रयोग करने के लिए कहा।

गोमूत्र से बनने वाले उत्पादों अधिक प्रयोग को कहा। किसानों को लेमन ग्रास की खेती के साथ ही कम लागत की मोटे अनाज की फसलों के उत्पादन के लिए कहा। भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी, उप कृषि निदेशक डॉ. दीदार सिंह ने अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी। किसानों से लैंड सीडिंग और फसल बीमा कराने को भी कहा गया। केवीके आईवीआरआई के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राकेश पांडेय ने जीरो बजट खेती के बारे में बताया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी क्यारा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: कांग्रेस प्रत्याशी ने की अपील, बोले- वोट के साथ आर्थिक आशीर्वाद भी दें

संबंधित समाचार