बस्ती: खेत में किशोर का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती/अमृत विचार। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एहतमाली गांव के पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर 15 वर्षीय किशोर का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

किशोर का शव जहां मिला है वह क्षेत्र तटबंध से करीब चार सौ मीटर है। ऐसे में अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि किशोर को कहीं और से लेकर यहां हत्या की गई है। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जहां शव मिला है वहां तक पहुंचने के रास्ते पर पड़ने वाले गांव व कस्बों में जाकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। ताकि यह पता चल सके कि किशोर को कब और कैसे यहां तक लाया गया।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: दबंगों ने दंपती पर किया धारदार हथियार से हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

संबंधित समाचार