America: दरवाजे की घंटी बजने से परेशान था भारतीय मूल का व्याक्ति, गुस्से में तीन को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को अपने घर के दरवाजे की घंटी बजाकर शरारत करने वाले तीन किशोरों की हत्या करने का दोषी पाया गया है। मीडिया में आयी एक खबर से यह जानकारी मिली। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की खबर के अनुसार, रिवरसाइड काउंटी निवासी अनुराग चंद्रा को शुक्रवार को हत्या के प्रयास के तीन आरोप और हत्या के तीन आरोपों में दोषी पाया गया। 

खबर में कहा गया है कि यह घटना 19 जनवरी, 2020 को हुई थी, जब किशोरों के एक समूह ने शरारत करते हुए चंद्रा के घर की घंटी बजाई थी। चंद्रा ने बताया कि घंटी बजाकर भागने से पहले एक किशोर ने उन्हें चिढ़ाया था। उसने तीनों किशोरों की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। 

खबर में कहा गया है कि इस घटना में 16 साल के तीनों किशोरों की मौत हो गई थी। जिस दिन यह दुर्घटना हुई उस दिन चंद्रा नशे में था। उसने कहा कि वह शरारत से ‘बेहद परेशान’ था तथा दावा किया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। उसने शरारत करने वाले लड़कों का पीछा किया और उनकी कार को टक्कर मारकर उसे सड़क से नीचे गिरा दिया था। 

चंद्रा ने यह भी बताया कि कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद वह नहीं रुका क्योंकि उसे लगा कि कोई घायल नहीं हुआ है। खबर में कहा गया है कि इस दुर्घटना में 18 वर्षीय एक चालक सहित 13 वर्षीय दो यात्री बच गए। चंद्रा इस दुर्घटना से पहले 2020 में घरेलू हिंसा की घटना के संबंध में पहले से ही आरोपों का सामना कर रहा है। 

ये भी पढ़ें:- America : लॉस एंजिलिस में विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक की मौत

संबंधित समाचार