UP Nikay Chunav 2023 : जल्द ही जारी होगी दूसरे चरण के चुनाव प्रेक्षकों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के लिए मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराए जाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही, दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रेक्षक बनाने पर भी मंथन शुरू हो गया है। जल्द ही इस आशय की सूची जारी कर दी जाएगी। 

पहले चरण में 37 जिलों में चार मई को मतदान होना है। इसमें नगर निगमों में ईवीएम के जरिये मतदान होगा, जबकि नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में बैलेट पेपर के जरिये वोट पड़ेंगे। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष मतदान कराने के लिए चुनाव प्रेक्षकों की टीम रवाना हो गई है। प्रेक्षकों को मतदान व इसके बाद मतगणना तक अपने-अपने तैनाती जिलों में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें -मन की बात का प्रत्येक संस्करण अपने आप में एक नई जानकारी और प्रेरणा : कमलेश मिश्रा

संबंधित समाचार