बरेली: हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
बरेली, अमृत विचार। शहर में पिछले कई दिन से मौसम बदला-बदला सा नजर आ रहा है। वहीं आज सुबह से ही बारिश के आसार नजर आ रहे थे। हल्की ठंडी हवा ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। बरसात से बचने के लिए लोग छतरी लेकर घर से निकल रहे थे। इस मौसम में लोगों को काफी राहत देने का काम किया। लेकिन बरसात के कारण जगह-जगह कीचड़ होने से राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी उठाना पड़ी।
सबसे ज्यादा समस्या कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर से गुजरने वालों को हुई। पुल निर्माण के दौरान निकली मिट्टी मुसीबत बन गई। बरसात के कारण सड़क पर पड़ी मिट्टी से फिसलने वाली कीचड़ बन गई। लोग अपने आप को खतरे में डालकर सड़क को पार कर रहे थे कई लोगों के वाहन भी फिसले और लोग चोटिल भी हुए।
ये भी पढे़ं- बरेली: निकाय चुनाव संपन्न कराने को लेकर ईवीएम मशीन चलाने की दी गई ट्रेनिंग
