बरेली: निकाय चुनाव संपन्न कराने को लेकर ईवीएम मशीन चलाने की दी गई ट्रेनिंग
बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए आज मतदान कर्मचारियों को ईवीएम मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि किस तरह से उन्हें बगैर भेदभाव के निकाय चुनाव सम्पन्न कराना है।
इस दौरान डीआईओएस एवं चुनाव प्रशिक्षण प्रभारी सोमारू प्रधान ने बताया नगर निकाय चुनाव 2023 को कराने के लिए आज ईवीएम मशीन से किस तरह से निकाय चुनाव सम्पन कराना है इसकी ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया प्रशिक्षण पूरा हो चुका है प्रशिक्षण के लिए केवल 350 कर्मचारी रह गए हैं। हालांकि 8 मई तक प्रशिक्षण कराया जाएगा उसके बाद बैलेट बॉक्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही जिन कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- Bareilly: चुनावी मौसम में बारिश... गड़े मुद्दे फिर बाहर
