बहराइच: किसान को बाघ ने दबोचा, मुंह पर वार करने पर छोड़ा
बहराइच, अमृत विचार। धर्मापुर रेंज के खुटेहना गांव निवासी एक किसान खेत से वापस घर आ रहा था। तभी एक बाघ निकल आया। किसान के तेज आवाज करने पर वह जंगल की ओर चला गया लेकिन मौके पर ही मौजूद दूसरे बाघ ने किसान के बाएं हाथ को जबड़े में दबोच लिया। गंभीर हालत में किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर ग्राम पंचायत के मजरा खुटेहना निवासी विजय कुमार (45) किसान हैं। जिला अस्पताल में भर्ती विजय कुमार ने बताया कि वह देर शाम को खेत से वापस घर आ रहे थे। तभी एक बाघ ने उन्हें घेरा। किसान के शोर मचाने और तेजा डंडा फटकारने पर बाघ हट गया। तभी कुछ दूरी पर मौजूद दूसरे बाग में किसान के बाएं हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया उसके बाद में नोचने लगा। किसान ने साहस दिखाते हुए बाघ के मुंह पर मुक्का दे मारा। जिस पर दूसरा भाग भी किसान को छोड़कर जंगल की ओर चला गया।
किसान को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएफओ आकाशदीप बधावा ने बताया कि हमले की जानकारी मिली है, वन कर्मियों के मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घायल को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें -गोंडा: खरगूपुर के पूर्व चेयरमैन समेत 42 पर लगा गैंगस्टर
