अयोध्या: धूमधाम से मनाया गया जन्मकल्याणक महोत्सव
बैंड-बाजे के साथ अयोध्या नगर में निकाला गया जन्मकल्याण्क का भव्य जुलूस
अमृत विचार, अयोध्या। रायगंज स्थित श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे तीस चैबीसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माता की ओर से तीर्थंकर बालक के जन्म की घोषणा हुई तो पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु खुशी से झूमने लगे।
तीस चैबीसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को बैंड-बाजे के साथ जन्मकल्याणक का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस अयोध्या नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए लता मंगेश्कर चौक पहुंचा, जहां स्वामी रविन्दर कीर्ति ने तीर्थंकरों की शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या में दिगंबर जैन समाज की ओर से कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। जुलूस के श्री रायगंज दिगंबर जैन मंदिर वापस पहुंचने पर पाण्डुक शिला पर भगवान का अभिषेक किया गया। अनिल कुमार जैन सर्राफ ने प्रथम कलश का सौभाग्य प्राप्त किया। वहीं सायंकाल भगवान का पालना एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जुलूस में बग्घियों पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त करने वालों में अनिल कुमार जैन, अनामिका, जयकुमार, नितीश, सुरेश, राजीव, विवेक, विनोद, अभय, आनंद, जिनराज, राहुल, मदन रहे। प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीवन प्रकाश ने किया। अमरचंद जैन, ऋषभ जैन, सौरभ, पंकज, रितेश, लल्ला, योगेश आदि अनेक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विभिन्न झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण का केंद्र
जन्मकल्याणक जुलूस में ऐरावत हाथी लेकर चल रहे थे। जुलूस में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल दिल्ली की महिलाओं का र्बैंड एवं प्रेमा ग्रुप वेलगांव-कर्नाटक की महिलाओं व बालिकाओं का बैंड की धुन पर भाव नृत्य एवं भारत की झांकी, भगवान ऋषभदेव की पुत्रियां ब्राह्मी व सुन्दरी की ओर से अक्षर व अंक विद्या ग्रहण करते हुए झांकी तथा भगवान ऋषभदेव असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य, शिल्प एवं कला का ज्ञान कराते हुए झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
ये भी पढ़ें -खतरनाक: नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे के मुंह और कान में डाला फेवीक्विक, पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध
