अयोध्या: शराब की भट्टी व उपकरण समेत पांच गिरफ्तार
अयोध्या,अमृत विचार। अपराध और अपराधियों के खिलाफ नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में जनपद की अलग-अलग थाना पुलिस ने शराब बनाने की भट्टी व उपकरण समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में लहन समेत कुल 310 लीटर कच्ची …
अयोध्या,अमृत विचार। अपराध और अपराधियों के खिलाफ नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में जनपद की अलग-अलग थाना पुलिस ने शराब बनाने की भट्टी व उपकरण समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में लहन समेत कुल 310 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली विश्वनाथ यादव की टीम ने क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में छाप मार एक घर में भट्टी चढ़ाकर कच्ची शराब का निष्कर्षण पकड़ा। मौके से श्यामलाल, रामसुमिरन तथा सियाराम उर्फ गोली निवासीगण ग्राम मिर्जापुर थाना कोतवाली रूदौली को गिरफ्तार किया। मौके से लगभग 5 कुन्तल लहन महुआ और 20-20 लीटर के कुल सात प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 136 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पकड़े गए लोग इसके पूर्व भी कई बार आबकारी अधिनियम में जेल जा चुके हैं।
वहीं महराजगंज थाना पुलिस ने थाने के टाप-10 अपराधी रामपाल उर्फ पाले निवासी मड़ना थाना महराजगंज को दो ब्लाडर में रखी कुल 100 लीटर कच्ची शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया है।
उधर गोसाईगंज थाना पुलिस ने बेनवा ईंट भट्टे के पास से बेचू निषाद निवासी रेडवरिया बेनवा थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से एक टयूब में भरकर रखी 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात एसके सिंह बताया कि संबंधित थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। सभी का चालान किया है।
