पीलीभीत: चुनावी इस्तेमाल में शराब मंगाने पर पकड़े गए भाजपा नेता को जमानत
हो सकते है जेल से रिहा, भाजपा प्रत्याशी की बड़ेगी मुश्किल
पीलीभीत, अमृत विचार। चुनावी इस्तेमाल के लिए मंगवाई गई करीब दस लाख कीमत की शराब के साथ पकड़े गए भाजपा नेता श्याम बिहारी भोजवाल को राहत मिली है। सेशन कोर्ट से उनकी जमानत मंजूर हो गई है। माना जा रहा है की अब वह बरखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी की ही मुसीबत बढ़ाएंगे।
बता दें कि निकाय चुनाव के नामांकन से कुछ दिन पहले ही बरखेड़ा पुलिस ने भाजपा नेता श्याम बिहारी भोजवाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दावा था कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए उन्होंने करीब दस लाख कीमत की शराब मंगाई। इसकी बरामदगी भी की गई थी। उन्होंने नगर पंचायत बरखेड़ा में अध्यक्ष पद पर भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी। मगर इससे पहले ही जेल चले गए। फिर भाजपा ने टिकट दूसरे दावेदार को दे दिया। मगर चुनाव में जेल में रहकर ही भोजवाल ने ताल ठोक दी थी।
निर्दलीय नामांकन अधिवक्ता के माध्यम से करा दिया था । अब उनकी जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को वह जेल से बाहर आ सकते है और अपनी चुनावी ताल ठोकेंगे। जिससे भाजपा को इस सीट पर अपनों से ही मुश्किल झेलना तय है। बता दें की नगर निकाय की बरखेड़ा सीट पर नौ दावेदार है। अब मुकाबला और भी रोचक मोड़ पर आ गया है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: भाजपा विधायक के पिता पूर्व मंत्री धरने पर बैठे, बोले- कोतवाल हटाओ
