बीएसएफ ने राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्करों को किया ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली/बाड़मेर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात बाड़मेर में सीमाक्षेत्र के पास हुई। उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद करीब तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया। भारत के पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ लगभग 1,036 किलोमीटर लंबी सीमा राजस्थान से लगती है। 

ये भी पढे़ं- देश के विभिन्न भागों में बारिश, यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत 

 

संबंधित समाचार