अयोध्या: ड्राइवर को आई झपकी, दुर्घटनाग्रस्त हुई डबल डेकर बस - सात यात्री घायल
दिल्ली से बिहार जा रही थी बस, बूथ नम्बर 4 के पास हुआ हादसा
अमृत विचार, अयोध्या। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस बूथ नंबर 4 स्थित रघुकुल रेस्टोरेंट के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 40 यात्रियों में लगभग 7 यात्री घायल हो गए बाकी अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
अयोध्या एनएच 27 पर बीते दिनों से ट्रक और बस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी तो लगभग 1 दर्जन से अधिक अधिक लोग घायल हुए थे। इस दौरान बस का क्षत्रिग्रस्त हिस्सा हाईवे के किनारे कर दिया गया था। मंगलवार को एक बार फिर उसी स्थान पर लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण उसी बस के क्षतिग्रस्त हिस्से से टकरा गई।
घायल यात्रियों में 26 वर्षीय गणेश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता बेनीपट्टी मधुबनी बिहार, 32 वर्षीय शंभू कुमार गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता राम पार्क नंदा कॉलोनी लोनी गाजियाबाद, 8 वर्षीय रोशन कुमार पुत्र गुड्डू साहू बिरौल दरभंगा बिहार, 16 वर्षीय पिंकी कुमारी पुत्री राजकुमार साहू बहादुरपुर दरभंगा बिहार, 40 वर्षीय देवेंद्र मुखिया पुत्र बचके मुखिया सिधिया समस्तीपुर बिहार, 27 वर्षीय सूरज राना पुत्र अशर्फी राना कुशेश्वर दरभंगा बिहार, 28 वर्षीय शंकर मुखिया पुत्र रामखेलावन मुखिया बहेरी दरभंगा बिहार के रहने वाले हैं।
अयोध्या कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार बताते हैं कि भोर में ही यह बस दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही थी। अचानक ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
ये भी पढ़ें -Accident : रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद कुचला , दो युवकों की मौत
