बस्ती: कप्तानगंज नगर पंचायत प्रत्याशी की सड़क दुर्घटना में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती शहर में रौता चौराहा के निकट मंगलवार सुबह हुआ हादसा

अमृत विचार, बस्ती। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रौता चौकी क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। महिला कप्तानगंज से सभासद का चुनाव लड़ रही थी। गाड़ी की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार महिला की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को स्कूटी सवार महिला रौता चौराहे के पास से होकर अपनी मौसी के घर जा रही थी। अचानक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। मृतक महिला की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव की रहने वाली पूनम चौधरी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें -निकाय चुनाव प्रथम चरण : 4 मई की वोटिंग संपन्न कराने के लिए रवाना हुई पुलिस फोर्स

संबंधित समाचार