बरेली: जंक्शन पर हाईअलर्ट, सभी प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के आतंकवादी यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जंक्शन पर भी कड़ी निगरानी के साथ सतर्कता बढ़ाने के आदेश जारी किए गए है। इसको लेकर जीआरपी से लेकर आरपीएफ अलर्ट मोड पर है। अलर्ट जारी …

बरेली, अमृत विचार। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के आतंकवादी यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जंक्शन पर भी कड़ी निगरानी के साथ सतर्कता बढ़ाने के आदेश जारी किए गए है। इसको लेकर जीआरपी से लेकर आरपीएफ अलर्ट मोड पर है।

अलर्ट जारी होने के बाद जंक्शन पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति को संघन चेकिंग के घेरे से गुजरना पड़ रहा है। जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को भी चेक किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति पर शक होते ही उसकी पूरी तलाशी ली जाती है।

जंक्शन पर पहुंचने के मुख्य द्वार के अलावा जो दूसरे रास्ते है उन्हें बांस-बल्लियां लगाकर पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। वहां से किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। यदि बंद रास्तों से कोई गुजरने की कोशिश करता है तो जीआरपी की कड़ी निगाह उसे दबोच लेती है। हालांकि इस अलर्ट के समय में भी कुछ रेलवे कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि मोहर्रम और आईएसआईएस आतंकी के गिरफ्तार होने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने अपने पूरे स्टाफ को संघन चेकिंग अभियान चलाने के के निर्देश दिए हैं। ट्रेनों से लेकर जंक्शन पर चेकिंग की जा रही है। किसी भी अंजान व्यक्ति को आने-जाने से पहले ही चेक किया जा रहा है।

संबंधित समाचार