अयोध्या: चलेगा हर घर विघुत संयोजन अभियान, स्वयं सहायता समूह और आईटीआई सदस्य करेंगे सर्वे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रधान और सचिव को दी जायेगी कनेक्शन कराने की जिम्मेदारी 

अमृत विचार, अयोध्या। लोगों को बिजली आपूर्ति सुलभ कराने के लिए अब पावर कार्पोरेशन की तरफ से हर घर विघुत संयोजन अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी भी अभियान में जुटेगी। खास बात यह है कि स्वयं सहायता समूहों और आईटीआई के सदस्य जहां सर्वे के लिए लगाए जाएंगे वहीं प्रधान और सचिव पर कनेक्शन कराने की जिम्मेदारी होगी। 
   
अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्युत के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। एक यूनिट बिजली बनाने में जो खर्च आता है, सरकार उस पर एक हिस्सा अपने पास से व्यय करती है। हर घर बिजली से जुड़े और कनेक्शन लें, इसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, विद्युत सखी अधिक से अधिक लोगों का कनेक्शन करायेंगे। प्रत्येक परिवार को सुगमता से विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने के लिए सर्वे कार्य के लिए इण्टर कॉलेज, आईटीआई, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को 100 रुपया प्रति कनेक्शन प्रोत्साहन धनराशि विभाग से दी जाएगी। इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। 

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को शामिल किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बता कि प्रधानों और सचिव को मुख्य विकास अधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
  
बता दें कि जिले के 11 ब्लाकों में कुल 835 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें स्वयं सहायता समूह और प्रधानों के सहयोग से इसे अमल में लाया जाएगा। प्रधान व सचिव कनेक्शन लेने वालों की सूची स्थानीय उप खंड अधिकारी को देगें जहां से उपभोक्ता के फार्म भरवा कर नियमानुसार कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी सुच्चितागंज में पहली बार होने वाले हैं निकाय चुनाव

संबंधित समाचार