बरेली: अब पांच दिन ऑनलाइन पढ़ाई, एक दिन जिज्ञासाओं का समाधान
बरेली,अमृत विचार। माध्यमिक स्कूलों में अब ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब वर्चुअल स्कूल और ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से पढ़ाई की तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत बच्चों को सप्ताह में पांच दिन ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। बाकी एक दिन उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान …
बरेली,अमृत विचार। माध्यमिक स्कूलों में अब ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब वर्चुअल स्कूल और ई-ज्ञान गंगा के माध्यम से पढ़ाई की तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत बच्चों को सप्ताह में पांच दिन ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। बाकी एक दिन उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।
शैक्षणिक सत्र को नियमित रखने के लिए पाठ्यक्रमों पर लगातार वीडियो बनाकर स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित कराए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट ई-ज्ञान गंगा के अंतर्गत विषय वार लेक्चर-वीडियो के माध्यम से पढ़ाई होगी। वीडियो प्रसारण की समय सारणी भी घोषित की जा चुकी है। इस दौरान यदि कोई छात्र ऐसा है जो चैनल के माध्यम से पढ़ाई न कर पाया हो। उसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल के माध्यम से इनको देख सकते हैं।
सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक पढ़ाई कराई जायगी। प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान शिक्षक व्हाट्सएप अथवा फोन से करेंगे। जो विषय महत्वपूर्ण हैं, उनका प्रसारण दोबारा से शनिवार को किया जाएगा। जिज्ञासाओं के समाधान के लिए विद्यालय स्तर पर विषयवार शिक्षकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।
