रश्दी महान लेखक, लंबे समय से नोबेल के हकदार: शशि थरूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुकर पुरस्कार विजेता और मशहूर लेखक सलमान रश्दी की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि वह लेखन के क्षेत्र में सक्रिय भारतीय लेखकों में सबसे महान हैं और लंबे समय से नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं।

उनका यह भी कहना है कि उन्होंने हाल ही रश्दी की पुस्तक ‘विक्ट्री सिटी’ को पढ़ा है। थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने हाल ही में सलमान रश्दी की शानदार किताब ‘विक्ट्री सिटी’ को पढ़ा। इसमें विजयनगर साम्राज्य के इतिहास का बेहतर ढंग से पुनर्चित्रण किया गया है। यह पुस्तक बहुत ही शानदार तरीके से लिखी गई है।’’ लोकसभा सदस्य ने कहा कि रश्दी लेखन के क्षेत्र में सक्रिय भारतीय लेखकों में सबसे महान हैं और लंबे समय से नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। 

यह भी पढ़ें- सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने कला और साहित्य के लिए सौंपे पुरस्कार 

संबंधित समाचार