बरेली: संगीत सीखने जा रही छात्रा का अपहरण
बरेली, अमृत विचार। सहेली के साथ संगीत सीखने जा रही प्रेमनगर की छात्रा का अपहरण एक युवक ने कर लिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा की सहेली और उसके पति को पकड़ लिया है। रविवार देर रात तक थाना प्रेमनगर में दोनों पक्षों के बीच वार्ता होती रही। पीड़िता की ओर से थाने …
बरेली, अमृत विचार। सहेली के साथ संगीत सीखने जा रही प्रेमनगर की छात्रा का अपहरण एक युवक ने कर लिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा की सहेली और उसके पति को पकड़ लिया है। रविवार देर रात तक थाना प्रेमनगर में दोनों पक्षों के बीच वार्ता होती रही। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा संगीत सीखती है। रविवार को वह अपनी सहेली के साथ संगीत सीखने के लिए गई थी। उसी दौरान एक युवक उसे इंदिरानगर के पास मिल गया और वह छात्रा से जोर-जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद उसने छात्रा को कार में बैठा लिया और चला गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा की सहेली और उसके पति को पकड़ लिया।
छात्रा की सहेली ने बताया कि युवक ने तमंचे के बल पर उसे कार में बैठा लिया था। इसके बाद वह अपने बयान से मुकर गई। छात्रा की सहेली थाने में बार-बार बयान को बदलती रही। वहीं थाने में दोनों पक्ष काफी देर तक बैठे रहे। थाने में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि छात्रा और उसकी सहेली के परिजन थाने में मौजूद रहे।
