Kanpur Dehat Crime : हाईवे किनारे मिला युवक का शव, परिजन बोले- हत्या करके फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात में हाईवे किनारे युवक का शव मिला।
कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के मुंगीसापुर में मवई मुक्ता में हाईवे किनारे एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
कानपुर देहात, अमृत विचार। मवई मुक्ता गांव के पास हाइवे किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन करते हुए साक्ष्य संकलित किए।
डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के पास मंगलवार को कानपुर-औरैया हाइवे पर करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जिसपर वहां से निकल रहे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मवई मुक्ता ग्राम प्रधान पंकज सचान ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ डेरापुर रविकांत गौड़ व थाना प्रभारी आदेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए।
वहीं आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए। बाद मंे पहुंचे भाई विवेक व विनीत ने मृतक की पहचान मयंक (25) पुत्र प्रेम नारायण निवासी थनवापुर के रूप मंे की। जानकारी पर मां गीता देवी, बहन पारुल समेत अन्य परिजन रोते बिलखते रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
